अवैध हथियार संग वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर पंचायत अंतर्गत बगही निमिया टोला गांव के अवैध हथियार के साथ एक युवक का फोटो वायरल हो रहा है.

बैरिया. थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर पंचायत अंतर्गत बगही निमिया टोला गांव के अवैध हथियार के साथ एक युवक का फोटो वायरल हो रहा है. इस मामले में बैरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर उक्त युवक की तलाशी जारी थी, जो मनुवा पुल थाना के पास गाड़ी चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया. इस पर स्थानीय चौकीदार के द्वारा चिन्हित कर प्राथमिक की दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. उक्त युवक की पहचान बगही निमिया टोला के वार्ड 9 के निवासी शिवरतन चौधरी का लड़का सरोज कुमार बताया जा रहा है. जिसके साथ अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >