नरकटियागंज प्रखंड बनेगा कचरा से वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन का हब

प्रखंड के 10 पंचायतों में हो रहा वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन

नरकटियागंज नरकटियागंज प्रखंड के पंचायत अब वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार करने में एक दूसरे से अव्वल बनने की जुगत में हैं. प्रखंड के दस पंचायतों में अब वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन शुरू हो गया है. जिन पंचायतों में कचरा से तैयार खाद का उत्पादन हो रहा है उनमें हरसरी पुरैनिया, सेमरी, कुकुरा, भभटा, केसरिया, परोराहा आदि पंचायत शामिल हैं. प्रखंड के कुकुरा पंचायत में वर्मी कंपोस्ट खाद उत्पादन का निरीक्षण गुरुवार को अधिकारियों ने किया. मौके पर डीआरडीए के निदेशक अरुण प्रकाश ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट उत्पादन में निरंतरता बनी रहनी चाहिए. यह तभी संभव है जब पंचायत में प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा उठाव होता रहे. मौके पर कई खामियां भी दिखी जिसे सुधारने का निर्देश अधिकारियों ने दिया. बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने कहा कि डब्लूपीयू के जरिए वर्मी उत्पादन में नरकटियागंज ब्लॉक जिले में सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि फिलवक्त प्रखंड की दस पंचायतों में कचरे से वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन हो रहा है. एक सप्ताह के अंदर सात अन्य पंचायतों में भी उत्पादन शुरू हो जाएगा. बीडीओ ने बताया कि दो अगस्त से दस पंचायतों में वर्मी कंपोस्ट की बिक्री शुरू की जा रही है. इस अवसर पर एलएसबीए समन्वयक रामविनय प्रसाद, कुकुरा मुखिया दीपक यादव, पीआरएस रोहित पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >