दहेज उत्पीड़न मामले में फरार पति कुशीनगर से गिरफ्तार, शिकारपुर पुलिस की कार्रवाई

शिकारपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपित पति अनुप गुप्ता को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार किया है. पीड़िता खुशबू कुमारी ने पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया था.

West Champaran News: शिकारपुर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपित पति को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के कचकुड़वा गांव निवासी अनुप गुप्ता के रूप में हुई है. पुलिस मामले में अन्य नामजद आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Narkatiaganj News: दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार अजुआ गांव निवासी खुशबू कुमारी ने अपने पति अनुप गुप्ता, सास, ससुर और देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

मारपीट से दो बार गर्भपात होने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की गई. इसी दौरान 15 जुलाई 2025 और 27 फरवरी 2026 को गंभीर मारपीट के कारण उसका गर्भपात हो गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से हुई गिरफ्तारी

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित पति फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से कुशीनगर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अन्य आरोपितों की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:बेतिया में राजगुरू चौक से जीएमसीएच मार्ग बंद, प्रशासन ने जारी किया वैकल्पिक रूट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >