Bettiah: सीएचसी में लगा पारा मल्टी मॉनिटर और अल्ट्रासाउंड मशीन

अस्पताल में लगने वाली पारा मल्टी मॉनिटर और अल्ट्रासाउंड मशीन अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में लगा दिया गया है .

लौरिया . अस्पताल में लगने वाली पारा मल्टी मॉनिटर और अल्ट्रासाउंड मशीन अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में लगा दिया गया है . इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डा. ए हक ने बताया कि पारा मल्टी मॉनिटर में टेंपरेचर बीपी ऑक्सीजन पल्स और ईसीजी सभी एक साथ होगा. जो कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओटी वार्ड, एएनसी रूम और लेबर रूम में स्थापित किया गया है. वहीं सिर्फ गर्भवती महिलाओं और आम मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाएगा. हालांकि गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. डा आई हक ने बताया कि अल्ट्रासाउंड गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय में उच्चावृति ध्वनि तरंगों को भेजता है. ताकि भ्रूण का प्रतिबिंब लिया जा सके. अल्ट्रासाउंड स्कैन में प्रतिबिंब शरीर की विकासात्मक अवस्थाओं को प्रकट करता है और इस मशीन उपलब्ध हो जाने से काफी सहुलियत होगी. मौके पर अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >