बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने दी बड़ी राहत: स्नातक चौथे सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 22 सितंबर तक बढ़ी

बीआरएबीयू ने स्नातक चौथे सेमेस्टर परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ा दी है. यह छात्रों के लिए बड़ी राहत है.

विश्वविद्यालय परीक्षा प्रपत्र: बाबा साहेब भीमराव बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) प्रशासन ने चार वर्षीय सीबीसीएस स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2024-28 के चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है. विश्वविद्यालय ने चौथे सेमेस्टर परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा प्रपत्र (एग्जामिनेशन फॉर्म) भरने की अंतिम तिथि विस्तारित करते हुए 22 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है.

परीक्षा नियंत्रक ने जारी किया निर्देश

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई थी. छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए इस तिथि को बढ़ाकर अब 22 सितंबर कर दिया गया है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं.

महाविद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण समय-सीमा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों को पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी करने की हिदायत दी है:

  • 23 सितंबर 2026 (अपराह्न 3 बजे तक): सभी कॉलेज अपने स्तर से पात्र छात्र-छात्राओं का परीक्षा प्रपत्र यूएमआईएस (UMIS) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करेंगे.
  • 24 सितंबर 2026: कॉलेजों को आरटीजीएस (RTGS) या नेफ्ट (NEFT) के जरिए परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय के खाते में जमा कराना होगा.
  • प्रवेश-पत्र शाखा में दस्तावेज: शुल्क जमा करने की रसीद की छाया प्रति संबंधित छात्र-छात्राओं की सूची के साथ प्रवेश-पत्र शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी.

समय पर शुल्क जमा नहीं करने पर अटकेगा एडमिट कार्ड

विश्वविद्यालय ने साफ तौर पर चेताया है कि जो महाविद्यालय तय समय-सीमा के भीतर परीक्षा शुल्क और संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करेंगे, उनके छात्र-छात्राओं का परीक्षा प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी कॉलेज प्राचार्यों को निर्धारित समय-सारिणी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में मौत के 14 दिन बाद घर लौरिया  पहुंचा ओमप्रकाश का शव, पत्नी-बच्चों की चीख से गमगीन हुआ मोहल्ला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >