बोलेरो व बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी, रेफर

मंगलवार की रात एनएच 727 बगहा-बेतिया मुख्य पथ में चौतरवा चौक के समीप बाइक और बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत में पिपरिया निवासी बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

बगहा. मंगलवार की रात एनएच 727 बगहा-बेतिया मुख्य पथ में चौतरवा चौक के समीप बाइक और बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत में पिपरिया निवासी बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर चौतरवा पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल युवक को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि घायल युवकों की पहचान पिपरिया निवासी अजीत कुमार (25 वर्ष) एवं लवकुश कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि घायलों में अजीत कुमार का पैर टूट गया था. जिसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए इलाज उपरांत बेतिया रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >