बगहा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर होने पर बेतिया रेफर

general

Bagaha Road Accident:  नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात और रविवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो पलटने से चालक समेत करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर युवक को जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया.

पहली घटना: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार विकास गंभीर

शनिवार रात चखनी रजवटिया से रतवल जाने वाले गंडक बांध पथ पर रजवटिया मेला के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. डायल-112 पुलिस ने घायल विकास कुमार (पिता छोटेलाल यादव, निवासी दीनदयाल नगर) को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. सिर और पैर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया. विकास अपनी बहन को मौसी के घर छोड़कर वापस लौट रहा था.

दूसरी घटना: एनएच-727 पर जानवर से टकराकर ऑटो पलटा, छह लोग घायल

दूसरी घटना रविवार सुबह एनएच-727 पर गांधीनगर चौक के समीप हुई. यात्रियों से भरे ऑटो के सामने अचानक आवारा सूअर आ जाने से अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया.

घायलों का विवरण इस प्रकार है:

  • घायल यात्री: देउरवा निवासी देवमती देवी, रनीता कुमारी, संगीता और जीउत शर्मा.
  • चालक: रामाशीष राम.
  • स्थिति: सभी घायल इलाज कराने हरनाटांड जा रहे थे. प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर है.

चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सभी घायलों का सही समय पर इलाज किया गया है.

ये भी पढ़ें: बेतिया: बाल हृदय योजना के तहत 23 बच्चों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया, ACMO ने दिखाई हरी झंडी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रप्रकाश आर्य

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >