अंडर 17 भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए नरकटियागंज की दो खिलाड़ियों का चयन

अखिल भारतीय अंडर 17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए नरकटियागंज की दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

नरकटियागंज. अखिल भारतीय अंडर 17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए नरकटियागंज की दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है. दोनों महिला फुटबॉलर बिहार टीम की तरफ से खेलेंगी. इसकी जानकारी देते हुए खेल प्रशिक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि नरकटियागंज की रिया कुमारी और गौनाहा की प्रियंका कुमारी का चयन बिहार टीम में हुआ है. बिहार में खेलने के लिए पिछले 15 दिनों से बरौनी और बेगूसराय में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था. प्रशिक्षण शिविर में नेशनल खेलने के लिए बिहार टीम की तरफ से 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया. जिसमें रिया और प्रियंका का चयन अंडर 17 टीम में हुआ है. प्रशिक्षक ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अखिल भारतीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो रहीं हैं. बिहार में रिया और प्रियंका के चयन होने पर जिला फुटबाल क्लब के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, अवधेश तिवारी, भोट चतुर्वेदी, गुलरेज अख्तर, छोटेलाल प्रसाद, रावत किशोर सिंह, भोला शर्मा, गुड्डू चौबे, मोहम्मद फखरूद्दीन, दिव्या कुमारी आदि ने बधाई दी है. वहीं बिहार राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण की दोनों बेटियां नेशनल स्तर पर जरूर कामयाब होगी. उन्होंने वीडियो काॅलिंग के माध्यम से दोनों को बधाई देते हुए उनका हौसला आफजाई किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >