नहाते समय पोखरे में डूबने से दो सहोदर भाईयों की मौत, गांव में मातम

थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर मुसहरी टोला वार्ड 13 निवासी रेजाजुल मियां के दो पुत्रों क्रमश : 11 वर्षीय नौशाद मियां व नौ वर्षीय दिलशाद की मौत शनिवार की शाम करीब चार बजे पोखर में नहाने के दौरान हो गई.

बैरिया. थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर मुसहरी टोला वार्ड 13 निवासी रेजाजुल मियां के दो पुत्रों क्रमश : 11 वर्षीय नौशाद मियां व नौ वर्षीय दिलशाद की मौत शनिवार की शाम करीब चार बजे पोखर में नहाने के दौरान हो गई. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंचे पुलिस के पदाधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच ले जाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बच्चे पोखर में नहाने के लिए गए थे. दोनों नहा रहे थे, तभी गहरे पानी में चले गए. हालांकि वहां आसपास घास के लिए गई महिलाओं ने उन्हें पानी में डूबते देखा तो चिल्लाई, लेकिन जब तक अगल-बगल से लोग उन्हें बचाने आते, तब तक पानी में डूबने से उनकी मौत हो चुकी थी. लोगों ने खोजबीन कर दोनों के शव को बाहर निकाला तथा पुलिस की टीम वहां से दोनों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच चले गए. इस घटना से गांव में मातम की स्थिति है. परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >