800 ग्राम गांजा के साथ तस्कर समेत दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

स्थानीय थाना की पुलिस ने रविवार को शाम बिनही चेक पोस्ट वाहन जांच के दौरान 800 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

भितहा. स्थानीय थाना की पुलिस ने रविवार को शाम बिनही चेक पोस्ट वाहन जांच के दौरान 800 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने गांजा तस्करी में उपयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में पुलिस बिनही चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि उक्त चेक पोस्ट से कुछ मादक पदार्थ गुजरने वाली है. सूचना के आलोक में पुलिस सतर्क होकर वाहन जांच को और सख्त कर दी. इसी दौरान एक बाइक को रोक कर तलाशी ली गयी. जिसकी डिक्की में छिपाकर लाए जा रहे 800 ग्राम गांजा को जब्त कर लिया गया. साथ ही तस्कर को भी धर दबोचा गया. जिसकी पहचान धनहा थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी राजेंद्र यादव के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 63/25 दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया. वहीं दूसरी ओर हत्या मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त व थाना क्षेत्र के हथुअहवा निवासी हरदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके विरुद्ध थाना में कांड संख्या 131/24 दर्ज है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >