Valmikinagar News: देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को पीएम +2 नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय, वाल्मीकिनगर के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की. रैली के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.
Valmikinagar News: हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी
रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राव ने किया. शिक्षक भी हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों के साथ रैली में शामिल हुए. विद्यार्थियों ने लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया.
राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश
विद्यार्थियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक होने के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की भावना का प्रतिनिधित्व करता है. उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की.
यह भी पढ़ें:गंडक का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण परेशान, नाव और राहत सामग्री बढ़ाने की मांग
जन-जन को अभियान से जोड़ने का संकल्प
रैली में शामिल शिक्षकों और विद्यार्थियों ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया. विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवाकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना भी व्यक्त की.
राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने की अपील
रैली के दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया. विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस को एकता, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया.
शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद
रैली में विद्यालय के सदस्य बिपिन कुमार मिश्रा, विजय कुमार, पवन कुमार, मुन्ना कुमार, ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना कुमार राम, सत्यनारायण ठाकुर, चंदन कुमार, बलजीत कुमार, सुभाष साह, आरती समेत अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें:गंडक का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण परेशान, नाव और राहत सामग्री बढ़ाने की मांग
