तीन दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया किसान की जान लेने वाला बाघ, अब पिंजरा लगाकर तलाश तेज

पश्चिम चंपारण के भेड़िहारी गांव में बाघ के हमले से किसान की मौत के बाद भी दहशत बनी हुई है. तीन दिन बीत जाने के बाद भी बाघ का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है. वन विभाग पिंजरा लगाकर और पगमार्क की जांच कर बाघ की तलाश में जुटा है.

West Champaran News: वाल्मीकिनगर के भेड़िहारी गांव में किसान विजय हालदार की बाघ के हमले में मौत के तीन दिन बाद भी बाघ का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है. सोमवार को भेड़िहारी एपीसी के समीप बाघ के पंजों के निशान मिलने की सूचना से ग्रामीणों में फिर दहशत फैल गई. हालांकि, अब तक किसी ग्रामीण या वनकर्मी ने बाघ को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है. वन विभाग की टीम रेंजर सत्यम कुमार के नेतृत्व में लगातार बाघ की तलाश कर रही है.

Valmikinagar News: पगमार्क के आधार पर बाघ की लोकेशन ट्रेस कर रही टीम

वन विभाग की टीम संभावित इलाकों में पगमार्क की जांच कर बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है. विभाग के पास बाघ के रेस्क्यू के लिए ट्रैंकुलाइजर समेत अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं. जहां भी बाघ के पगचिह्न मिलने की सूचना मिल रही है, वहां वनकर्मी तत्काल पहुंचकर जांच कर रहे हैं.

ग्रामीणों को अकेले खेत और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह

ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में लगातार माइकिंग कराई जा रही है. वन विभाग ने लोगों से अकेले खेतों, जंगल से सटे क्षेत्रों और सुनसान स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है. ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने और बाघ की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है.

घटनास्थल के पास लगाया गया लोहे का पिंजरा

वन विभाग के अनुसार बाघ शिकार करने के बाद दोबारा उसी स्थान पर लौट सकता है. इसी संभावना को देखते हुए किसान विजय हालदार पर हमले के घटनास्थल के पास लोहे का पिंजरा लगाया गया है. इसके साथ ही बाघ के संभावित रास्तों और विचरण वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है.

तीन दिन बाद भी बाघ नहीं पकड़ा गया, गांवों में डर कायम

घटना के तीन दिन बाद भी बाघ के पकड़े नहीं जाने से भेड़िहारी समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग जल्द से जल्द बाघ को पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित करे. वनकर्मियों की टीम लगातार संभावित इलाकों में कैंप कर निगरानी कर रही है.

यह भी पढ़ें: 17 से 22 अगस्त तक लगेगा विशेष बिजली बिल सुधार शिविर, मौके पर होगा शिकायतों का समाधान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >