चक्रवात व आंधी पानी की चपेट में आने से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली रही गुल, उपभोक्ता परेशान

शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे तेज चक्रवात आंधी के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया.

बगहा. शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे तेज चक्रवात आंधी के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया. तेज आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल व तार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए. साथ ही साथ करीब दो दर्जन से अधिक इंसुलेटर भी पूरी तरह से ब्लास्ट हो गए. जिससे बगहा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 12 घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही. इस बाबत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम आई तेज आंधी के कारण विद्युत प्रमंडल बगहा में 33 केवीए एलटी पोल तार 45 जगहों पर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था. साथ ही साथ लगभग दो दर्जन जगहों पर इंसुलेटर ब्लास्ट हो गया था. इसके अलावा वाल्मीकिनगर, मधुबनी एवं रामनगर प्रखंडों में तीन ट्रांसफार्मर गिर गए थे. जिस कारण लगभग 12 घंटे तक बगहा शहर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी थी. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सहायक व कनीय अभियंताओं के साथ बिजली विभाग के कर्मियों की टीम देर रात तक फाल्ट को खोजने एवं टूटे हुए पोलो को बदलने में जुटी रही. बिजली कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद बगहा शहर में कुछ रूटों में करीब ढाई बजे व शेष जगहों पर सुबह आठ बजे तक बगहा शहर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गयी. वही पूरी रात बिजली के गुल होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जिसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी भी देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >