अजगर सांप देख परिजनों में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी क्षेत्रों में इन दिनों वन्यजीवों की निकलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो चला है.

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी क्षेत्रों में इन दिनों वन्यजीवों की निकलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो चला है. इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित जी टाइप गंडक कॉलोनी निवासी रोहित श्रीवास्तव के घर समीप एक अजगर सांप जा पहुंचा. जिसे देखकर घर वालों में अफरा-तफरी मच गयी. तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकिनगर स्थित वन कार्यालय को दी गयी. सूचना पर पहुंचे वन विभाग के स्नेक कैचरों की टीम घटनास्थल पर घंटों की मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू कर वीटीआर के जटाशंकर के जंगल में छोड़ दिया. इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि जी टाइप गंडक कॉलोनी से लगभग सात फुट का एक अजगर सांप का रेस्क्यू कर जटाशंकर के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है. साथ ही बताया कि अगर किसी भी जंगली जानवर दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ न करें. तत्काल इसकी सूचना वन कार्यालय को दें. सजग और सतर्क रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >