कोचिंग में बुलाकर शिक्षक ने की थी छात्रा की हत्या

थाना क्षेत्र में कोचिंग संचालक शिक्षक ने छात्रा को बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी. कोचिंग में छात्रा का फंदे लटकता शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

श्रीनगर.थाना क्षेत्र में कोचिंग संचालक शिक्षक ने छात्रा को बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी. कोचिंग में छात्रा का फंदे लटकता शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहडा वार्ड नंबर 14 के लक्ष्य कोचिंग सेंटर में रविवार को युवती का शव मिलने से आफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. मृतिका 20 वर्षीय चांदनी कुमारी के पिता पुनदेव पटेल उर्फ मंगरु पटेल ने थाना में आवेदन देकर पुलिस को बताया कि मेरे लड़की चांदनी को रविवार के दिन करीब बारह बजे अशर्फी महतो मेरे घर आये और मेरे पुत्री को किसी काम का बहाना बनाकर लक्ष्य कोचिंग सेंटर में बुलाकर ले गए. एक घंटा तक जब मेरी पुत्री घर वापस नहीं आई तब मैं अपनी पत्नी बिन्दु देवी तथा लड़का चंदन पटेल के साथ खोजने गया तो लक्ष्य कोचिंग सेंटर में देखा कि रितेश कुमार, अशर्फी महतो, अनिल महतो, नितेश महतो, अशर्फी महतो के पत्नी तथा मिथिलेश कुमार सभी फुलवरिया टोला कोहड़ा निवासी सभी लोग हमलोगों के देखकर भागने लगे. वहां मेरी बेटी मृतक अवस्था पड़ी हुई थी. मेरी पुत्री से कोचिंग संचालक रितेश कुमार जबरदस्ती शादी रचाना चाहते थे. इधर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज मामले की छानबीन में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >