Bettiah : नल जल योजना का कार्य पूर्ण हुए बिना संवेदकों को भुगतान का मामला गरमाया

नगर परिषद द्वारा बिना नल जल योजन का कार्य कराये संवेदकों को भुगतान करने का मामला एक बार फिर गरमा गया है.

Bettiah : नरकटियागंज . नगर परिषद द्वारा बिना नल जल योजन का कार्य कराये संवेदकों को भुगतान करने का मामला एक बार फिर गरमा गया है. शहरी एवं ग्रामीण विकास मंच ने नल जल योजना, सड़क-नाली निर्माण समेत अन्य विकास योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर मोर्चा खोल दिया है. रविवार को मंच की ओर से एक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता अखिलेश राज ने करते हुए कहा कि नल जल योजना का कार्य पूरा किये बिना संवेदकों को भुगतान कर दिया गया. लेकिन बार बार कहने के बाद भी नगर परिषद प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गयी. यही हाल नगर परिषद के संवेदकों का है. वार्ड संख्या 1,19, 20, 22, 23, 9 में पीसीसी एवं नाली कार्य में घोर अनियमितता पाए जाने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी. बैठक में मंच की ओर से सड़क निर्माण के समय निर्माण स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड नहीं लगाये जाने, विकास से संबंधित गलत कार्य उजागर होने पर भी संवेदक एवं कनीय अभियंता पर कानूनी कार्रवाई का नहीं होने, नगर परिषद में दशकों से फर्जी प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत गंडक विभाग के लिपिक को नहीं हटाने आदि पर नाराजगी जाहिर की गयी. इस दौरान नगर परिषद नरकटियागंज में ईश्यू रजिस्टर में खाली पेज को छोड़ने और अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पेज को जब्त करने की मांग की गयी. मंच के सचिव अफरोज आलम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर इन सभी मुद्दों पर अविलंब कार्यवाही नहीं होती है तो मंच अर्थी जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. संचालन सागर श्रीवास्तव ने किया. मौके पर पूर्व सभापति सुनील कुमार, पूर्व प्रमुख रीना देवी, शेखर गुप्ता, किशोरी जायसवाल, ललन कुमार, राजेश कुमार, विक्रमा ठाकुर, रंजन कुमार, शमशेर अंसारी, अजय कुमार, अधिवक्ता अबुलैश अंसारी, अमित दुबे, कृष्णा पाण्डेय, जावेद आलम, सुनिल कुमार गुप्ता, चन्दकिशोर पासवान, राकेश पंडित, शेषनाथ यादव, इलियास अंसारी, परवेज अहमद आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >