जय शिव शंकर व भोले नाथ से गूंजा बखरिया इलाका, भव्य कलश यात्रा संग रूद्र महायज्ञ शुरू

बखरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर 3 ब्रह्मस्थान में आयोजित 11 दिवसीय श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ.

मझौलिया. बखरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर 3 ब्रह्मस्थान में आयोजित 11 दिवसीय श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. जिसमें बाजे-गाजे, हाथी-घोड़ा और ऊंट के साथ आस्था का जन सैलाब उमड पड़ा. पांच हजार एक कन्याओं ने ऐतिहासिक राजघाट स्थित उत्तर वाहिनी कोहड़ा नदी में वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलश में जल भरा. तदुपरांत कलश शोभा यात्रा पूरे भक्ति भाव से पंचायत परिभ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक आया. रुद्र महायज्ञ के अध्यक्ष सह मुख्य यजमान बिंदु यादव व धर्म पत्नी संगीता देवी, विनोद ठाकुर धर्म पत्नी रंभा देवी सहित प्रदीप गुप्ता, प्रमोद यादव, रवि पटेल, विनोद पटेल, शंभू पटेल, मुन्ना साह, बैजू पटेल धर्मपत्नी रीता देवी पूरे भक्ति भावना के साथ जल शोभा यात्रा में शामिल रहे. महायज्ञ के आचार्य पंडित बच्चा मिश्रा ने बताया कि 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंडप प्रवेश 21 मई को तथा महायज्ञ की पूर्णाहुति 30 मई को होगी. सुबह शाम पूरे वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा पाठ होती रहेगी. पूजा समिति के अध्यक्ष बिंदु यादव ने बताया कि इस 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ में वृंदावन की रासलीला सहित संत महात्माओं की संगीतमय प्रवचन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा. साथ ही वैष्णो माता की गुफा मौत का झूला पश्चिम बंगाल के जादूगर की जादुई कला ब्रेक डांस आदि का आनंद श्रद्धालुओं द्वारा उठाया जाएगा. उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं श्रद्धालु भक्तों की मदद से यज्ञ कराया जा रहा है. धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो और विश्व का कल्याण हो तथा हर हर महादेव के जय घोष के बीच निकाली गई भव्य और आकर्षक जल शोभा यात्रा पूरे बखरिया पंचायत में भक्ति भावना को जागृत कर दिया है. इस भव्य जल शोभा यात्रा में जिला पार्षद लालू यादव, समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, समाजसेवी आदित्य कुमार सिंह, मुखिया पति एकबाली राम, सरपच प्रतिनिधि पूरण दास, मन्नू यादव, चंद्रशेखर पटेल, राजू पटेल, विशाल पटेल, अजय यादव, अखिलेश यादव, महाराजा कुमार, नीरज कुमार यादव, अरविंद कुमार पटेल, बजरंगी कुमार, छोटू पटेल, सुरेंद्र पटेल, संतोष कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर, राहुल कुमार, अभय कुमार समेत भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >