नौतन में जल भरने गया किशोर गंडक नदी में डूबा, एनडीआरएफ की मदद से तलाश जारी

बथनानदी पर किशोर के डूबने के बाद उमडी भीड़

पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सावन की पहली सोमवारी पर गंडक नदी से जल भरने गया 14 वर्षीय किशोर शुभम कुमार डूब गया. परिजनों में मातम पसरा है और स्थानीय प्रशासन NDRF की मदद से किशोर की तलाश कर रहा है.

West Champaran News: सावन की पहली सोमवारी पर पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में बड़ा हादसा हो गया. शिवराजपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित बथना घाट पर गंडक नदी से जल भरने गया 14 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस और स्थानीय ग्रामीण किशोर की तलाश में जुटे हैं. एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी गई है.

Nautan News: दोस्तों के साथ जल भरने गया था किशोर

डूबने वाले किशोर की पहचान शिवराजपुर पंचायत निवासी झुनझुन दुबे के 14 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार शुभम अपने दोस्तों के साथ सावन की पहली सोमवारी पर गंडक नदी से जल भरने बथना घाट गया था.

पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया

बताया गया कि जल भरने के दौरान शुभम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. साथ गए दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी देर तक नदी में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

पुलिस ने शुरू कराई खोजबीन

घटना की सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से खोजबीन शुरू कराई. पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी है. ग्रामीणों ने सर्च अभियान तेज करने की मांग की है ताकि किशोर का जल्द पता लगाया जा सके.

तीन बहनों का इकलौता भाई था शुभम

परिजनों ने बताया कि शुभम तीन बहनों का इकलौता भाई था. घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम पसरा हुआ है और लोग किशोर के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी पर हलेश्वरनाथ समेत जिले के शिवालयों में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >