सांप काटने से किशोर की मौत, परिजनों में छाया सन्नाटा

थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहां पंचायत के वार्ड नंबर दो में बुधवार की शाम घर से निकलकर पेशाब करने दरवाजे के सामने गये एक दस वर्षीय किशोर को विषैले सांप ने काट लिया.

नौतन. थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहां पंचायत के वार्ड नंबर दो में बुधवार की शाम घर से निकलकर पेशाब करने दरवाजे के सामने गये एक दस वर्षीय किशोर को विषैले सांप ने काट लिया. सांप के काटने की खबर पर परिजन ईलाज के लिए गहिरी मिशन ले गये. जहां स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेतिया रेफर कर दिया गया. परिजन घायल किशोर को बेतिया लेकर चले. जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान बाढ़ू पासवान के दस वर्षीय पुत्र दीपांशु कुमार के रूप में हुई है. मृत किशोर के पिता ने बताया कि बुधवार की देर शाम उनका पुत्र शौच करने के लिए घर से बाहर निकला. जहां बिषैले सांप ने काट लिया. परिजनों ने बताया कि गुरुवार को किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >