शिक्षक मो. कलीमुल्लाह हुए निलंबित

मदरसा इस्लामिया खानकाह हजरत दाता साह मस्तान टोला, बगहा-01 में कार्यरत शिक्षक मो. कलीमुल्लाह के द्वारा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने एवं सरकार विरोधी कार्य में रूचि लेने को लेकर प्रभारी प्रधान मौलवी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

बगहा. मदरसा इस्लामिया खानकाह हजरत दाता साह मस्तान टोला, बगहा-01 में कार्यरत शिक्षक मो. कलीमुल्लाह के द्वारा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने एवं सरकार विरोधी कार्य में रूचि लेने को लेकर प्रभारी प्रधान मौलवी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. ज्ञातव्य हो कि अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा गौरव कुमार को उक्त शिक्षक के विरूद्ध गंवई राजनीति करने एवं सरकार विरोधी कार्य में रूचि लेने संबंधी गंभीर शिकायत प्राप्त हुआ. जिसकी जांच अंचल अधिकारी बगहा-01 नर्मदा श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष बगहा अनिल कुमार से करायी गयी.जांच प्रतिवेदन से स्पष्ट हुआ कि मो. कलीमुल्लाह द्वारा सरकारी कार्यों में रूचि नहीं लेकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है तथा समाज में भड़काऊ स्थिति पैदा करने का कार्य किया जा रहा है.अनुमंडल पदाधिकारी बगहा द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण को इस संदर्भ में जानकारी दी गयी.जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधान मौलवी/प्रभारी प्रधान मौलवी मदरसा इस्लामिया खानका हजरत मस्तान साह टोला, बगहा-01 को पत्र लिखकर उक्त शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रभारी प्रधान मौलवी मदरसा इस्लामिया खानका हजरत मस्तान साह टोला, बगहा-01 ने शिक्षक मो. कलीमुल्लाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बगहा द्वारा उक्त शिक्षक के बीएलओ के कार्य से मुक्त करने हेतु भी निर्देशित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >