अवध एक्स्रपेस के अनारक्षित डिब्बे में नल का टोटी टूटा, यात्रियों ने किया हंगामा

19038 अवध एक्स्रपेस के अनारक्षित बोगी के शौचालय में सोमवार को नल का टोटी टूट गया.

नरकटियागंज. 19038 अवध एक्स्रपेस के अनारक्षित बोगी के शौचालय में सोमवार को नल का टोटी टूट गया. इससे पूरे बोगी में जहां पानी भर गया. वहीं शौचालय के गंदा पानी डिब्बे में समान और बदबू होने से यात्रियों ने नरकटियांगज में हंगामा किया. बोगी संख्या 21765/सी के शौचालय के नल का टोटी पनियहवा और बगहा के बीच टूट गया. देखते ही देखते शौचालय और पूरा का पूरा डिब्बा पानी से भर गया. अनारक्षित डिब्बे में सवार यात्रियों क्रमश: मेहसी के धुरन पाल, प्रसाद राउत, रविन्द्रनाथ ठाकुर, चनपटिया के अर्जुन दास, विकास कुमार, पप्पु कुमार, आदि ने बताया कि वे लोग बगहा, हरिनगर में स्टेशन पर तैनात अधिकारियों से शिकायत की. गार्ड और टीटी से भी बोले, लेकिन कोई देखने नही आया. पानी से पूरा बोगी भर गया है. उपर से शौचालय आने जाने में भी समस्या हो रही है. बता दें कि छठ पर्व को लेकर घर लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ ट्रेनों में उमड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >