वट सावित्री पर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र, पीपल पेड़ की 108 बार की परिक्रमा

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ वट सावित्री व्रत महिलाओं ने किया.

बगहा/हरनाटांड़/वाल्मीकिनगर

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ वट सावित्री व्रत महिलाओं ने किया. इसके साथ ही पीपल पेड़ का 108 बार परिक्रमा भी किया. परिक्रमा के हर चक्र पूरा होने पर सुहागिनों ने अपने पति के लंबी उम्र की कामना की. सुनीता देवी, नीतू देवी, पूनम देवी, श्वेता देवी आदि महिलाओं ने बताया कि अबकी तो वट सावित्री के दिन ही सोमवती अमावस्या है. इसलिए यह दोहरा खुशी का दिन है. महिलाओं में सुबह से ही पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने का उत्साह देखने को मिला. इधर पं. प्रभुनाथ तिवारी ने बताया कि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे से ज्येष्ठ माह की अमावस्या की तिथि की शुरुआत हो रही है, जो कि 27 मई की सुबह 8:31 मिनट तक रहेगी. वहीं उदय तिथि के अनुसार 26 मई को वट सावित्री का व्रत रखा गया है. इस बार वट सावित्री व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:01 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा.

हरनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार हमारे देश में पेड़ों, नदियों और पहाड़ों की पूजा करना प्राचीन परंपरा रही है. सोमवार को जेष्ठ महीने के अमावस्या को पति के दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य और परिवार की समृद्धि के लिए महिलाओं ने व्रत रखते हुए वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री की पूजा अर्चना की. वट सावित्री पूजा के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा लपेटकर पूजा सामग्रियों को चढ़ाकर आरती किया. पूजा अर्चना के दौरान महिलाएं सावित्री सत्यवान की कथा सुना. वही पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखा.

वाल्मीकिनगर प्रतिनिधि के अनुसार सुहागन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव से सोमवार को करते हुए आशीर्वाद मांगा. ऐसा माना जाता है कि सुहागन महिलाओं द्वारा ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत की पूजा की जाती है. मान्यता है कि वट वृक्ष की जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु और पत्तों में शिव का वास होता है और लटकती शिराओं में सावित्री का निवास है. माना जाता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >