वाल्मीकिनगर.
आजादी के अमृत महोत्सव पर नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय वाल्मीकिनगर के सैकड़ों छात्र, छात्राओं और शिक्षकों ने विद्यालय से टंकी बाजार तक मुख्य मार्ग में प्रभात फेरी निकाला. बताते चलें कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विद्यालय के शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र और छात्राओं के उद्घोष भारत माता की जय से क्षेत्र गुंजायमान हो गया. विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि आज तिरंगा हमारी आन बान शान हो चुका है. तिरंगा हमारे दिलों में बसता है. आज छात्र-छात्राओं के दिलों में देश भक्ति की भावना बचपन से ही बलवती हो रही है. इस प्रभात फेरी में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
