चार दिवसीय लोयोला फुटबॉल प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स का शानदार आगाज, पहला मैच 4-0 से जीता

बेतिया के सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रही लोयोला फुटबॉल प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गयी है. सीनियर बॉयज, सीनियर गर्ल्स और जूनियर बॉयज वर्ग में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं. मेजबान सेंट जेवियर्स ने एजी चर्च स्कूल को 4-0 से हराकर शानदार शुरुआत की. अब सेंट जेवियर्स के मैदान पर खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

बेतिया न्यूज: सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रही चार दिवसीय लोयोला फुटबॉल प्रतियोगिता अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच गयी है. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज सेंट जेवियर्स स्कूल के मैदान पर ही खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में भी उत्साह है.


मेजबान ने जीत से खोला खाता

प्रतियोगिता का उद्घाटन फादर रेक्टर थॉमस चिलिकुलम ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों को आपसी तालमेल, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया. उद्घाटन मैच मेजबान सेंट जेवियर्स और एजी चर्च स्कूल के बीच हुआ, जिसमें मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की.


14 टीमें ले रही हैं हिस्सा, रोमांचक मुकाबला

इस वर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल कर रहा है. सीनियर बॉयज, सीनियर गर्ल्स एवं जूनियर बॉयज वर्ग में जिले की 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं. मंगलवार को कुल दस मैच खेले गये. रीड और एजी मिशन स्कूल का मुकाबला बराबरी पर रहा. केआर स्कूल को सेंट थॉमस स्कूल रतनपुरवा ने 1-0 से हराया. सेंट जेवियर्स बेतिया और सेंट जेवियर्स गौनाहा का मैच 1-1 से बराबरी पर रहा. रीड बेतिया को सेंट थॉमस ने 1-0 से हराया, जबकि सेंट जेवियर्स ने केआर स्कूल को 1-0 से शिकस्त दी.

फुटबॉल टूर्नामेंट के खिलाड़ी| Prabhat Khabar Network


खेल को बताया चरित्र निर्माण का माध्यम

विद्यालय के प्राचार्य फादर आर्मस्ट्रांग एडिशन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि | Prabhat Khabar Network


चार रेफरी संभाल रहे जिम्मेदारी

प्रतियोगिता में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय रेफरी सुनील कुमार के साथ विशाल ठाकुर, समूदीप दास एवं शशि ठाकुर को रेफरी की जिम्मेदारी दी गयी है. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रमुख संयोजक सह कोच राकेश रेमी एवं नवीन उत्पल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उप प्राचार्य समीर कुमार, प्रशांत वर्मा, जितेंद्र कुमार, मुकेश तिवारी, मयंक डेविड, राज रेमी, दिवाकर कुमार, लेजली विक्टर सहित अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >