एसपी ने किया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक डाॅ शौर्य सुमन ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन के कार्यालय का निरीक्षण किया.

बेतिया. पुलिस अधीक्षक डाॅ शौर्य सुमन ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन के कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीपीओ कार्यालय के अभिलेखों में रखे विभिन्न आवश्यक पंजियों के संधारण की स्थिति का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने लूट पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, फिरौती के लिए अपहरण पंजी, शाखा से संबंधित विभिन्न पंजियों का जांच किया. एसपी ने एसडीपीओ कार्यालय की साफ सफाई, पंजियों के रखरखाव को देखा. उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान सदर सीडीपीओ वन विवेक दीप व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >