एसपी ने एस ड्राइव के साथ रामनगर थाना का किया निरीक्षण

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एस ड्राइव अभियान चलाया गया साथ ही उन्होंने रात्रि में पुलिस पदाधिकारी के साथ रामनगर थाना का औचक निरीक्षण किया.

बगहा. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एस ड्राइव अभियान चलाया गया साथ ही उन्होंने रात्रि में पुलिस पदाधिकारी के साथ रामनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने सर्वप्रथम अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था के लिए थाना परिसर में लगे कंट्रोल रूम सीसीटीवी फुटेज का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अपर थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर समेत चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिसिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने 112 पुलिस व पुलिस कर्मियों का भी मॉनिटरिंग किया. वहीं एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की एवं कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया.साथ ही साथ अपर थानाध्यक्ष को संचिकाओं के संधारण व थाना परिसर की साफ सफाई को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर एसपी के साथ एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल, इंस्पेक्टर अपर थानाध्यक्ष सतीश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >