एसपी ने सुनी आमजनों की फरियाद, जनता दरबार में पहुंचे फरियादी

पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया.

बगहा. पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया.जिसमे विभिन्न थाना क्षेत्रों से दर्जनों फरियादी अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे और एक एक फरियादी अपनी मामले से संबंधित आवेदन देकर अपनी फरियाद की व्यथा एसपी को सुनाया. जिसको एसपी ने गंभीरता से लेते हुए विभिन्न वादों की जांच करते हुए उनकी फरियाद सुनी और कईं फरियादियों का कागजात दुरुस्त रखने एवं मामला सत्य पाए जाने पर ऑन द स्पोर्ट निस्तारण किया. साथ ही अन्य मामलों की सुनवाई एवं जांच के लिए संबंधित थानाध्यक्ष व केश के अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. फरियादियों से एसपी ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है.अपनी समस्याओं को बेहिचक कहें . बगहा पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है. एसपी ने जनसुनवाई के दौरान आम जनता की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई करते हुए,संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >