Goldsmith Association News: बेतिया में ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ) और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ज्वेलर्स और स्वर्णकार समाज ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में व्यापारियों और स्वर्णकार समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
प्रतिनिधियों ने व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रयासों की सराहना की.
व्यापारियों ने रखीं कई प्रमुख मांगें
प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, मोतिहारी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तथा बेतिया के अप्सरा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर संजीव कुमार उर्फ पप्पू सर्राफ सहित अन्य प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री व्यापारियों, लघु उद्योगों और स्वर्णकार समाज की समस्याओं को लगातार गंभीरता से उठाते रहे हैं.
इस दौरान ज्वेलरी कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण मांगें भी उनके समक्ष रखीं.
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में प्रतिनिधियों ने निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से रखा—
- बीएनएस की धारा 317 (पूर्व की धारा 411/412) से जुड़े मामलों पर आवश्यक पहल.
- साहूकारी अधिनियम में आवश्यक सुधार.
- स्वर्ण मुद्रीकरण योजना को प्रभावी बनाने की मांग.
- राष्ट्रीय स्वर्ण मूल्य प्राधिकरण की स्थापना.
- बैंकों में लाभार्थी जोड़ने की समय सीमा में सुधार.
- सभी सरकारी बैठकों में एआईजेजीएफ की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग.
कई पदाधिकारी और व्यवसायी रहे मौजूद
कार्यक्रम में ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा, शाहाबाद प्रभारी बब्लू कश्यप, प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ गुप्ता, मोतिहारी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार स्वर्णकार, देवानंद गुप्ता, सारण प्रभारी वरुण प्रकाश, सूरज कुमार, आलोक कुमार, धामू कुमार सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे.
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल होने से ज्वेलरी कारोबार और स्वर्णकार समाज से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी.
