नशेड़ी घर जमाई ने सास-पत्नी को चाकू मार किया जख्मी

नगर के हरदिया चौक मुहल्ले में सोमवार को घर जमाई बनकर ससुराल में रह रहे शराबी ने अपनी पत्नी और सास को चाकू मारकर जख्मी कर दिया.

नरकटियागंज (पचं). नगर के हरदिया चौक मुहल्ले में सोमवार को घर जमाई बनकर ससुराल में रह रहे शराबी ने अपनी पत्नी और सास को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाने के सबुनी चौक के तुरहा पट्टी निवासी राजकुमार फरार हो गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 मोबाइल टीम ने जख्मी महिलाओं को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है. जख्मी महिलाओं स्व. मोहन साह की पत्नी बासमती देवी (65) और उनकी पुत्री पिंकी देवी (35) शामिल हैं. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. दोनों खतरे से बाहर हैं. बासमती देवी ने बताया कि बेटे ने कमाकर पैसा भेजा था. उसमें से 1400 रुपये राशन पानी के लिए रखा था. बेटी पिंकी देवी को चार बच्चे हैं. उसका पति राजकुमार यहीं पर रहता है. खाने पीने के लिए राशन की कमी हो गई थी. जब पैसा निकालने घर में गयी, तो राजकुमार उस पैसे को पहले ही निकाल कर खा-पी गया था. पूछने पर अपनी पत्नी से पूछकर पैसा लेने का झूठा बहाना बना रहा था. पिंकी भी झूठे आरोप से पति पर नाराज थी. इस पर कुछ बोलने लगी. जब मां बेटी राजकुमार से पैसे की मांग करने लगे, तो दो-तीन दिनों से वह गाली दे रहा था. सोमवार को सुबह भी नशे में आया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. सास व पत्नी ने विरोध किया, तो चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसके पहले पत्थर भी चलाकर अपनी सास के सिर पर प्रहार किया. सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे, तो हमलावर भाग गया. पुलिस की 112 मोबाइल टीम को सूचना दी गई. पुलिस ने दोनों मां -बेटी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >