बरसात में जंगल से रिहायशी इलाके पहुंचे दो सांप, वन विभाग ने लोगों को किया सतर्क

बरसात के मौसम में जंगल से सटे इलाकों में सांपों की आवाजाही बढ़ गई है. गोनौली वन क्षेत्र में दो विषैले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सूचना देने की अपील की है.

West Champaran News: बरसात का मौसम शुरू होते ही जंगल से सटे इलाकों में सांपों की आवाजाही बढ़ने लगी है. मंगलवार की रात वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोनौली वन क्षेत्र में दो विषैले सांप निकलने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर ने दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया. समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया.

Valmikinagar News: घर के पास दिखे दो विषैले सांप

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे गोनौली वन क्षेत्र निवासी नितेश कुमार के घर के पास एक साथ दो विषैले सांप दिखाई दिए. सांपों को देखते ही परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए. देखते ही देखते पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया.

प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सूचना मिलते ही गोनौली वन प्रक्षेत्र के प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर मुरारी कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने पूरी सतर्कता और तकनीकी कौशल के साथ दोनों सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया. बाद में दोनों सांपों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया. रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

बरसात में बढ़ जाती है सांपों की आवाजाही

वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप और अन्य वन्यजीव सुरक्षित ठिकाने की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर निकल आते हैं. उन्होंने बताया कि गोनौली वन प्रक्षेत्र कार्यालय के सामने स्थित इलाकों में जंगल से सटे होने के कारण इस मौसम में विशेष सतर्कता जरूरी है.

वन विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने अथवा पकड़ने का प्रयास करें. इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. विभाग ने बरसात के मौसम में घरों के आसपास झाड़ियों की सफाई रखने, रात में टॉर्च का उपयोग करने तथा बच्चों को खुले स्थानों पर नंगे पैर नहीं जाने देने की भी सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: बेतिया: पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, विद्यालय परिसर में गूंजा हरित भविष्य का संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jay prakash verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >