एक लाख साठ हजार के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पचरौता एसएसबी ने गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

मैनाटांड़/इनरवा. पचरौता एसएसबी ने गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. असिस्टेंट कमांडेंट अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार की रात पिलर संख्या 430/1 के पास गश्ती के दौरान जवानों ने देखा कि नेपाल से जंगल की रास्ते एक संदिग्ध व्यक्ति आ रहा था. जवानों ने व्यक्ति को रुकने का इशारा किया. एसएसबी को देख भागने लगा. इस दौरान जवानों ने खदेड़ कर जिंगना गांव के पास सुगी माई मंदिर के पास उसे पकड़ तलाशी ली. तलाशी के दौरान झोला में छिपा कर रखे चार किलो गांजा बरामद की गई. त्वरित तस्कर को गिरफ्त में ले लिया गया. तस्कर से पूछताछ में पता चला कि रामनगर थाना क्षेत्र के सिलवटिया निवासी जगन्नाथ महतो का 42 वर्षीय पुत्र जनार्दन महतो है. इधर जब्त की गई गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है. जब्त गांजा व गिरफ्तार तस्कर को मानपुर पुलिस को सुपुर्द कर दी गई. थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >