9.5 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, हुआ जेल

स्थानीय थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम 9.5 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम 9.5 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शराब व तस्करों के विरुद्ध छापेमारी में निकले पुअनि आशीष रंजन सिंह को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के भेड़िहारी थारू टोला में शराब का निर्माण एवं बिक्री किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकिनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छापेमारी की. जिस दौरान घर में रखें 19 पाउच लगभग (9.5) लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया गया. साथ ही पुलिस ने शराब के कारोबार में संलिप्त महिला तस्कर को भी धर दबोचा. जिसकी पहचान भेड़िहारी थारू टोला निवासी विनय कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 55/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >