वाल्मीकिनगर. पुलिस जिला बगहा के कप्तान सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देश पर शराब और तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के भागलपुर-सोहरिया गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र राम के घर में खड़ी बाइक की डिक्की से 8.5 लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया. साथ ही पुलिस ने बीआर 22 एम 9449 बाइक को भी जब्त करते हुए थाना लाया है. जबकि घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहे तस्कर जितेंद्र राम को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध में थाना में उत्पाद निषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 51/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
