लगातार बारिश के बाद बढ़ने लगा सिकरहना का पानी, कटाव का भी खतरा; नदी किनारे पहुंचे CO और BDO

तेज बारिश के कारण सिकरहना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे तटबंधों पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.

Majhaulia News: प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच बूढ़ी गंडक सह सिकरहना नदी का जलस्तर बढ़ने और संभावित कटाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है. शुक्रवार को सीओ डॉली कुमारी और बीडीओ डॉ. राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से नदी किनारे पहुंचकर संवेदनशील इलाकों और तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया.

अधिकारियों ने तिरूवाह क्षेत्र के बाथना, गढ़वा, बढ़ईया टोला के तट के साथ पिपरपाती पुल तटबंध का निरीक्षण किया. इस दौरान कटाव की आशंका वाले स्थानों और संभावित बाढ़ की स्थिति की भी समीक्षा की गई.

नदी किनारे पहुंचकर ग्रामीणों से जानी स्थिति

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने नदी किनारे के इलाकों में जाकर तटबंधों और कटाव प्रभावित स्थलों की स्थिति देखी. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं.

अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क है. संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

इन तटबंधों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने सभी राजस्व कर्मचारियों और कार्यालय कर्मियों को बेलघाटी नहर तटबंध समेत तिरूवाह क्षेत्र के तटबंधों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है.

किसी भी स्थान पर कटाव, तटबंध को नुकसान या दूसरी समस्या सामने आने पर तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को देने को कहा गया है.


जरूरत पड़ी तो शुरू होगा राहत और बचाव कार्य

प्रशासन के अनुसार, संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं. जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा.

अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी अपील की कि नदी या तटबंध से जुड़ी किसी तरह की समस्या दिखाई देने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें. फिलहाल संवेदनशील तटबंधों और नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की निगरानी जारी है. निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >