एक साथ नष्ट की गई 1028 लीटर से ज्यादा जब्त शराब, कोर्ट के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई

पश्चिम चंपारण में न्यायालय के आदेश पर 1028.44 लीटर जब्त देशी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया. पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई.

Narkatiaganj News: पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना परिसर में रविवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 1028.44 लीटर जब्त देशी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया. पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूरी की गई और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई.

यह कार्रवाई बिहार मद्य निषेध कानून के तहत जब्त शराब के निस्तारण की प्रक्रिया के तहत की गई.

सात थाना क्षेत्रों की जब्त शराब की गई नष्ट

उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सहोदरा, मटियरिया, मानपुर, पुरूषोत्तमपुर, सिकटा, बलथर और गौनाहा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में जब्त की गई कुल 1028.44 लीटर देशी शराब को नष्ट किया गया.

उन्होंने बताया कि यह पूरी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की गई.

मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई पूरी प्रक्रिया

शराब विनष्टीकरण के दौरान बीडीओ सूरज कुमार सिंह मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे. उनकी निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शराब का विनष्टीकरण कराया गया.

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई.

उत्पाद विभाग और पुलिस टीम रही मौजूद

विनष्टीकरण के दौरान संबंधित सभी सात थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम तथा उत्पाद विभाग के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे. अधिकारियों ने बताया कि आगे भी न्यायालय के आदेशानुसार जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >