शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक मंझरिया निवासी जावेद आलम है.

नरकटियागंज . शिकारपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक मंझरिया निवासी जावेद आलम है. मामले में बगहा थाना क्षेत्र की युवती ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है. बताया कि युवती के भाई की शादी आरोपी की बहन के साथ हुई है. घर आने-जाने के क्रम में युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया. युवती को घुमाने के लिए नरकटियागंज बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिया.उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाया. युवती शादी का दबाव देती थी तो वह टाल मटोल कर देता था. युवती ने यह बात युवक के परिजनों को भी बताई, लेकिन परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >