सात गिरफ्तारी के साथ एक लाख 78 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटा में विभिन्न कांडों में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटा में विभिन्न कांडों में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. इस दौरान पुलिस ने 42 वारंटों का निष्पादन किया है. अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक बगहा के दिशा निर्देशन में चलाये गये वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 655 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख 78 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है. इस बाबत एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वहीं शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >