Bettiah : बालू खनन मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने जिला खनन पदाधिकारियों के अलग-अलग शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर बालू और वाहनों को जब्त किया है.

रामनगर.

पुलिस ने जिला खनन पदाधिकारियों के अलग-अलग शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर बालू और वाहनों को जब्त किया है. इसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक तीन पहिया वाहन पर बरामद बालू मामले में जुर्माना लगाया गया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जिला खान निरीक्षक सूर्यमणि भाई पटेल के लिखित शिकायत पर 11 अगस्त को कुड़िया टोला फुलवरिया के समीप से एक बालू लदा तीन पहिया जुगाड़ गाड़ी पर 32 बोरा सफेद बालू लिए बरामद हुआ है. इससे 27 हजार 124 रुपये का राजस्व की क्षति हुई है. वही खान निरीक्षक मीनाक्षी गुप्ता ने अलग आवेदन देकर एक स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी बलुई मिट्टी को खटौरी गांव से बरामद करने का आरोप लगाया है. इसमें 100 सीएफटी सफेद बालू लदा था. इसमें 1 लाख 5 हजार 310 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच चल रही है. बरामद बालू और वाहनों को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ISRAEL ANSARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >