लौरिया-बगहा NH पर स्कार्पियो और टेम्पू की टक्कर, चालक गंभीर घायल

बेतिया-बगहा मुख्य मार्ग एनएच-727 पर सिसवनिया पश्चिम टोला के पास शुक्रवार को स्कार्पियो और टेम्पू की जोरदार भिड़ंत हुई. इस हादसे में टेम्पू चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bettiah News: लौरिया-बगहा मुख्य मार्ग एनएच-727 पर सिसवनिया पश्चिम टोला गांव के समीप शुक्रवार को स्कार्पियो और टेम्पू की आमने-सामने की टक्कर में टेम्पू चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनएच एंबुलेंस की मदद से घायल को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

Lauriya News: सिसवनिया पश्चिम टोला के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो लौरिया से बगहा की ओर जा रही थी, जबकि टेम्पू बगहा से लौरिया की तरफ आ रहा था. सिसवनिया पश्चिम टोला गांव के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पू चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच रेफर

लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के गोबरौरा गांव निवासी स्व. अशोक राउत के 34 वर्षीय पुत्र भोला राउत के रूप में हुई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू कर दी. लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे की जांच के आधार पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें: आदर्श पंचायत की गूंज पूरे बिहार में, तान्या प्रवीण के विकास कार्यों से प्रभावित हुए जनप्रतिनिधि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >