Bettiah: मां के पास सो रहा था 3 माह का मासूम, अचानक हुआ गायब, गड्ढे में मिला शव

पश्चिम चंपारण में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां के पास सो रहा तीन महीने का मासूम अचानक गायब हो गया. कुछ देर बाद गांव के पास चरवाहों ने उसका शव एक गड्ढे में देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

West Champaran News: पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के पोईया खाप टोला में शनिवार को तीन माह के मासूम की मौत से सनसनी फैल गयी. सुबह मां के पास सो रहा मासूम अचानक गायब हो गया. काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और डॉग एक्सपर्ट टीम ने बच्चे की तलाश की, लेकिन तत्काल कोई सुराग नहीं मिला. कुछ देर बाद गांव के पास चरवाहों ने एक गड्ढे में मासूम का शव पड़ा देखा. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

मां के पास सो रहा था मासूम, अचानक हो गया गायब

मृत बच्चे की पहचान परोरा पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित पोईया खाप टोला निवासी रविंद्र राम और रीना देवी के तीन माह के पुत्र गोल्डन कुमार के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह गोल्डन अपनी मां के पास सो रहा था. इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया. परिवार के लोगों ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी साठी थाना पुलिस को दी और मामले में आवेदन दिया.


डॉग एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए नरकटियागंज डीएसपी जयप्रकाश सिंह पुलिस टीम और डॉग एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे. टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में बच्चे की तलाश की.

काफी प्रयास के बावजूद तत्काल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका. पुलिस टीम के लौटने के कुछ ही देर बाद गांव के पास चरवाहों ने एक गड्ढे में बच्चे का शव देखा.

चरवाहों ने गड्ढे में देखा शव

चरवाहों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. गड्ढे में मासूम का शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गयी.

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

अपहरण के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मासूम का मां के पास से अचानक गायब होना और बाद में गांव के पास गड्ढे में उसका शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस अपहरण के बाद हत्या की आशंका समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

हालांकि अभी तक बच्चे की मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे किसी व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है. हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चा मां के पास से कैसे गायब हुआ, वह गड्ढे तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.

गांव में मातम और आक्रोश का माहौल

तीन माह के मासूम की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. गांव में भी मातम और आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है.

यह भी पढ़ें

उत्तर बिहार में 30 अगस्त से रिमझिम व भारी बारिश के आसार, कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan kumar rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >