Bihar Train Delay News: सप्तक्रांति 10 घंटे लेट, सत्याग्रह एक्सप्रेस भी 9 घंटे देरी से चली

नरकटियागंज जंक्शन पर बुधवार को कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों देरी से संचालित हुईं. सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटे और सत्याग्रह एक्सप्रेस 9 घंटे लेट रही. भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. पढ़ें पूरी खबर..

Bihar Train Delay News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस लेट होने और सत्याग्रह एक्सप्रेस के घंटों देरी से चलने के कारण बुधवार को नरकटियागंज जंक्शन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी के बीच रेलवे की समयपालन व्यवस्था प्रभावित होने से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों देरी से संचालित हुईं. सबसे अधिक असर आनंद विहार से आने वाली ट्रेनों पर देखने को मिला.

सप्तक्रांति एक्सप्रेस 10 घंटे और सत्याग्रह 9 घंटे लेट

रेलवे की जानकारी के अनुसार आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली 12558 डाउन सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 10 घंटे की देरी से चल रही थी. ट्रेन को सुबह करीब 7 बजे नरकटियागंज पहुंचना था, लेकिन शाम 4 बजे तक भी वह स्टेशन नहीं पहुंच सकी.

वहीं, आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस लगभग 9 घंटे विलंब से संचालित हुई. इसके अलावा आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली 05580 समर स्पेशल ट्रेन करीब 15 घंटे देरी से चली, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई.

अन्य ट्रेनों पर भी दिखा देरी का असर

रेल परिचालन में देरी का असर अन्य ट्रेनों पर भी देखने को मिला. 04014 आनंद विहार-लौकाहा बाजार समर स्पेशल करीब 5 घंटे विलंब से चली. वहीं, आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे की देरी से संचालित हुई. दूसरी ओर, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 16 मिनट देरी से रवाना हुई.

गर्मी और उमस के बीच यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

ट्रेनों के लगातार विलंब होने से नरकटियागंज जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई. तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के बीच लोगों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा. कई यात्रियों ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में ट्रेन का लंबा इंतजार करना बेहद कठिन हो रहा है.

यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की देरी से उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं. खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ सफर कर रहे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा.

रेलवे से बेहतर सूचना व्यवस्था की मांग

यात्रियों ने रेलवे से समय-समय पर ट्रेनों की सही जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि कई बार ट्रेन के विलंब होने की सूचना स्टेशन पहुंचने के बाद मिलती है, जिससे अनावश्यक परेशानी बढ़ जाती है.

रेल यात्री ने बताया कि यदि ट्रेनों की स्थिति की सटीक जानकारी पहले मिल जाए तो यात्री अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >