वाल्मीकिनगर में बरना पर्व पर 48 घंटे का ‘ग्रीन लॉकडाउन’, प्रकृति संरक्षण के लिए थमी गांव की रफ्तार

वाल्मीकिनगर में थारू समाज ने प्रकृति संरक्षण के लिए 48 घंटे का 'ग्रीन लॉकडाउन' लागू किया है. बरना पर्व के दौरान गांव की सभी गतिविधियां थम गई हैं, जिसमें खेतों में हल चलाना और बाहरी लोगों का प्रवेश शामिल है. यह परंपरा सामुदायिक अनुशासन और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एक अद्भुत उदाहरण है.

Valmikinagar News: संतपुर-सोहरिया पंचायत में थारू समाज ने पारंपरिक बरना पर्व के तहत 48 घंटे का ‘ग्रीन लॉकडाउन’ लागू किया है. इस दौरान गांव की रोजमर्रा की गतिविधियां पूरी तरह रोक दी गई हैं. न खेतों में हल चल रहा है, न मजदूरी हो रही है और न ही अनावश्यक आवाजाही. बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक है. ग्रामीण घरों में रहकर प्रकृति को दो दिनों का ‘आराम’ दे रहे हैं.

प्रकृति के लिए 48 घंटे थम गई गांव की रफ्तार

थारू समाज की मान्यता है कि मानसून के दौरान धरती पर हरियाली का नवसृजन होता है. नई वनस्पतियों, घास और पौधों को नुकसान से बचाने के लिए बरना पर्व के दौरान ग्रामीण खुद को घरों तक सीमित रखते हैं.

इस अवधि में पेड़ की पत्ती, घास या तिनका तोड़ना भी वर्जित है. सामुदायिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है.

वनदेवी और ‘बरखाना’ की पूजा से हुई शुरुआत

बरना पर्व की शुरुआत गांव के ब्रह्मस्थान पर वनदेवी की पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद पीपल के पेड़ यानी ‘बरखाना’ की विशेष पूजा की गई.

गुरु या सोखा ने मंत्रोच्चार किया, जबकि महिलाओं ने भोग अर्पित कर परिवार और समुदाय की सुख-समृद्धि की कामना की. संतपुर निवासी किसान केदारनाथ काजी ने बताया कि भंडारी द्वारा बरना लगने की घोषणा के साथ ही गांव की सभी गतिविधियां बंद कर दी गई हैं.

गांव की सीमा पर आठ डेंगवाहक दे रहे पहरा

बरना पर्व के दौरान ग्रामीण पहले से ही भोजन और मवेशियों के चारे की व्यवस्था कर लेते हैं. गांव की चारों दिशाओं और चारों कोनों की निगरानी के लिए आठ डेंगवाहक तैनात किए गए हैं.

डेंगवाहक हाथों में लाठी लेकर गांव की सीमाओं पर पहरा दे रहे हैं. मान्यता के अनुसार अभिमंत्रित अक्षत से गांव की सीमा बांधी गई है. नियम तोड़कर पत्ता या वनस्पति तोड़ने पर 500 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है.

48 घंटे बाद लौटेगी सामान्य दिनचर्या

बरना की अवधि पूरी होने के बाद पीपल के पेड़ की दोबारा पूजा की जाएगी. इसके बाद खर-पतवार हटाकर गांव में सामान्य गतिविधियां शुरू होंगी.

पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के साथ पर्व का समापन किया जाएगा. थारू समाज की यह परंपरा प्रकृति संरक्षण के साथ सामुदायिक अनुशासन और जिम्मेदारी की मिसाल भी पेश करती है.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बदहाल मुसहर टोली, गंडक से लकड़ी छानकर चूल्हा जलाने को मजबूर हैं परिवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >