रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र, संत कोलंबस स्कूल के बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं

संत कोलंबस हाई स्कूल, बेलदारी ने रक्षाबंधन के अवसर पर 'राखी बनाओ एवं मेहंदी रचाओ' प्रतियोगिता का आयोजन किया. बच्चों ने पर्यावरण-अनुकूल राखियां बनाकर और पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

Bettiah News: बेलदारी स्थित संत कोलंबस हाई स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाओ एवं मेहंदी रचाओ अंतर-सदनीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह के साथ किया गया. कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों ने रंग-बिरंगी और पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई. वहीं कक्षा छह से दसवीं तक की छात्राओं ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में ‘वृक्ष रक्षा अभियान’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.

बच्चों ने बनाई आकर्षक और पर्यावरण-अनुकूल राखियां

राखी बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों ने विभिन्न रंगों और पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल कर आकर्षक राखियां तैयार कीं.

प्रतियोगिता में येलो ग्रुप की साहिबा ने प्रथम, ब्लू ग्रुप की फरीजा ने द्वितीय तथा येलो ग्रुप की सबरून निशा ने तृतीय स्थान हासिल किया.

छात्राओं ने मेहंदी में दिखाई कलात्मक प्रतिभा

कक्षा छह से दसवीं तक की छात्राओं के लिए मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया.

इस प्रतियोगिता में येलो ग्रुप की रिया खातून ने प्रथम, ग्रीन ग्रुप की निकहत जहां ने द्वितीय तथा ग्रीन ग्रुप की प्रिया कुमारी और येलो ग्रुप की शाहीन रिजवान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया.

पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम का खास आकर्षण इंटरेक्ट क्लब की ओर से आयोजित ‘वृक्ष रक्षा अभियान’ रहा. चेयरमैन मो. नूरैन खान और निदेशक निकहत फातिमा ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा.

इस दौरान सभी ने पेड़ों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. बच्चों को बताया गया कि प्रकृति भी हमारे जीवन की रक्षा करती है और उसकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है.

रक्षाबंधन को प्रकृति से जोड़ने का दिया संदेश

चेयरमैन मो. नूरैन खान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल पारंपरिक रिश्तों का पर्व नहीं है, बल्कि जीवन के आधार प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताने का अवसर भी है. पेड़-पौधों की रक्षा कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण तैयार कर सकते हैं.

निदेशक निकहत फातिमा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, कला और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी झा, वरिष्ठ शिक्षिका वीणा जायसवाल, अंबिका, प्रीति छत्री, सारा परवीन, शाहीन परवीन, राजकुमार शुक्ला, मनीष कुमार और अमित कुमार श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों का सहयोग रहा.

यह भी पढ़ें: नेपाल में मची तबाही का असर यहां तक पहुंचा, गंडक में बहकर आए शव और घरों का सामान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >