Bettiah News: बेतिया में रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल का 15वां इंस्टालेशन समारोह रविवार शाम धूमधाम से आयोजित किया गया. नगर के सिंगाछापर-सरिसवा रोड स्थित शुभारंभ बैंक्वेट हॉल में हुए समारोह में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. डॉ. शीला रंजन ने सत्र 2026-27 के लिए क्लब अध्यक्ष का पदभार संभाला, जबकि डॉ. अपूर्वा सिन्हा को सचिव बनाया गया.
राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई शुरुआत
समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद मुख्य अतिथि रोटरी पीडीजी विपिन चचान, विशिष्ट अतिथि शिल्पी चचान, चार्टर्ड प्रेसिडेंट डॉ. प्रदीप कुमार, एजी सुजय कुमार सिन्हा, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रमोद तिवारी, सचिव डॉ. सत्यप्रकाश, नई अध्यक्ष डॉ. शीला रंजन और सचिव डॉ. अपूर्वा सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
पूनम दूबे और वर्षा रानी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. समारोह में एसएसबी कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी, एडीएम राजीव रंजन सिन्हा समेत अन्य अतिथियों का सम्मान भी किया गया.
पिछले सत्र की उपलब्धियां रखीं सामने
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुमंत शेखर ने सत्र 2025-26 में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों और परियोजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की. मंच संचालन डॉ. शेखर प्रशांत और अभिषेक कुमार ने किया.
इस मौके पर नेपाल के बीरगंज, नरकटियागंज, बेतिया टाउन, इनरव्हील क्लब और लायंस क्लब के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे.
नई कार्यकारिणी टीम का हुआ गठन
रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की नई कार्यकारिणी में डॉ. अपूर्वा सिन्हा को सचिव, अभिषेक कुमार को एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी डायरेक्टर, डॉ. प्रदीप कुमार को क्लब फाउंडेशन, सुजय कुमार सिन्हा को क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर, सुशील कुमार चौबे को क्लब मेंबरशिप चेयर और डॉ. उमेश कुमार को क्लब पब्लिक इमेज की जिम्मेदारी सौंपी गई.
इसके अलावा अभिनव दत्त त्रिपाठी को क्लब सर्विस प्रोजेक्ट्स, वर्षा रानी को कोषाध्यक्ष, बैजनाथ कुमार को उपाध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों को विभिन्न दायित्व दिए गए.
समाज सेवा के कार्यों को मिलेगी नई दिशा
नई अध्यक्ष डॉ. शीला रंजन की अगुवाई में क्लब ने आने वाले सत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया.
यह भी पढे़ं: 21 ATM कार्ड, 4 मोबाइल और पाकिस्तानी नंबर से चैट, बेतिया में पुलिस के हाथ लगा साइबर ठगी का बड़ा सुराग
