Road Accident: बगहा में स्कॉर्पियो और बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर, बाइक चालक की दर्दनाक मौत

Road Accident: बगहा में स्कॉर्पियो और बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. यह घटना बुधवार की देर शाम की है.

Road Accident: बिहार के बगहा से बड़ी खबर आ रही है. बगहा एन एच 727 बगहा व बेतिया मुख्य सड़क पर बसवारिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गयी. इस घटना में बाइक चालक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई. यह घटना बुधवार की देर शाम की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक स्कॉर्पियो बगहा से बेतिया की ओर जा रही थी. बाइक चालक बेतिया से बगहा की ओर आ रहा था. इसी दौरान बसवरिया पेट्रोल पंप के समीप दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई.

स्कॉर्पियो- बाइक की टक्कर में दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौतरवा थाना की पुलिस को दी. सूचना पर घटनास्थल पहुंचे चौतरवा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. चौतरवा थानध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन क्षतिग्रस्त बाइक का नंबर नगर थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव का बता रहा है.

बिहार की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें

घटना की जांच में जुटी पुलिस

मृत व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी रमाशंकर दास के रूप में हुई है. मृत व्यक्ति के पुत्र मनीष और मनु दास ने बताया कि पिता मामा के घर गए थे. वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. वहीं पुलिस जब्त स्कॉर्पियो के चालक की पता लगाने में जुटी हुई है.

Also Read: Road Accident: बगहा में अधेड़ व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >