Bagaha News: नौतन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय रेवाकांत द्विवेदी की 78वीं जयंती के अवसर पर रविवार को बगहा-1 प्रखंड की महिपुर भतौड़ा पंचायत के अहिरवलिया गांव में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. उनके छोटे पुत्र एवं पूर्व उप कमांडेंट दुर्गेश द्विवेदी के आवास पर आयोजित समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
समारोह में बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सद्दाम हुसैन, मोहम्मद इरफान, सोनी कुमारी, मुस्कान खातून, अंकुर राज, मुकेश यादव, अर्पित कुमार, अंशु कुमार, धनंजय कुमार, सपना कुमारी, रिया कुमारी, प्रिया कुमारी, रूबी कुमारी और निशा कुमारी सहित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
वहीं कुम्हिया +2 विद्यालय के प्राचार्य विनोद बैठा को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
रेवाकांत द्विवेदी के व्यक्तित्व को किया याद
समारोह में उपस्थित लोगों ने पूर्व विधायक रेवाकांत द्विवेदी के व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और उनके विचारों को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से उनमें आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है.
प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी : दुर्गेश द्विवेदी
दुर्गेश द्विवेदी ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है. ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा पैदा करने के साथ उन्हें शिक्षा और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.
1990 से 1995 तक रहे थे विधायक
गौरतलब है कि स्वर्गीय रेवाकांत द्विवेदी ने वर्ष 1990 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के टिकट पर नौतन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक का कार्यकाल संभाला था. उनका कार्यकाल वर्ष 1990 से 1995 तक रहा.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
समारोह में उनके बड़े पुत्र एवं CPI नेता ज्वालाकांत द्विवेदी, मुखिया दुर्गेश ठाकुर, विनोद बैठा, रामशकल प्रसाद, शंभूनाथ शुक्ला, उमाशंकर पटेल, समाजसेवी चुमन राम, प्रद्युम्न शुक्ला, मुन्ना पांडेय, शशिकांत पांडेय, मोहन साह, शिक्षक सुभाष पंडित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: नाग पंचमी से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस-एसएसबी, फ्लैग मार्च से उपद्रवियों को कड़ा संदेश
