रामनगर थाना पहुंचे डीएसपी, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के दिए सख्त निर्देश

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) राजेश कुमार ने रामनगर थाने का निरीक्षण कर विशेष कांडों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

Bagaha News: पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) राजेश कुमार ने शनिवार को रामनगर थाना का निरीक्षण कर विशेष कांडों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने लंबित और संवेदनशील मामलों की प्रगति का जायजा लेते हुए पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी मामले की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान डीएसपी ने प्रत्येक लंबित कांड की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन तय समय-सीमा के भीतर किया जाए और अनुसंधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

आमजन की शिकायतों का हो त्वरित समाधान

डीएसपी राजेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाने में आने वाली शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो.

नियमित गश्ती और अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर

बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. डीएसपी ने नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा. उन्होंने कहा कि सक्रिय पुलिसिंग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है. बैठक में प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, थाना के पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रप्रकाश आर्य

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >