घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

खेत में पानी पटवन को लेकर खूनी विवाद, फारसा से हमला, इलाज के दौरान किसान की मौत

रामगनर थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में नहर के पानी से सिंचाई को लेकर उपजा विवाद हिंसक हो गया. इस विवाद में फरसा से हुए हमले में एक किसान की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

बगहा: रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में खेत में नहर के पानी से पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. आरोप है कि इसी दौरान फरसा से किये गये हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में खटौरी गांव निवासी मैनेजर मांझी (पिता स्व. सुरेश मांझी) की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

नहर के पानी से सिंचाई को लेकर शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, खेत में नहर के पानी से सिंचाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था. इसी दौरान जुड़ा पकड़ी गांव निवासी भगेलू चौधरी और कृष्णा चौधरी पर मैनेजर मांझी व गुड्डू मांझी पर फरसा से हमला करने का आरोप है.

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया.

बेतिया में इलाज के दौरान एक घायल की मौत

जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मैनेजर मांझी की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया. मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

परिजनों के आवेदन पर दर्ज होगी प्राथमिकी

एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने बताया कि खेत में पानी पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे. इलाज के दौरान एक घायल की मौत हुई है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

ट्रेन गुजरने के लिए बंद किया रेलवे फाटक तो गेटमैन से मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप; 3 नामजद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >