17 से 21 जुलाई तक नरकटियागंज रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज रेलखंड पर 17 से 21 जुलाई तक दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द या परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. यात्रियों को सलाह है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें.

West Champaran News: गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए 17 से 21 जुलाई तक प्री-एनआई, एनआई और सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा. इस दौरान नरकटियागंज रेलखंड से होकर गुजरने वाली कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने और कुछ का मार्ग बदलने का निर्णय लिया है.

इन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

रेलवे के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगा:

  • 55040 बढ़नी जंक्शन–नरकटियागंज पैसेंजर : 20 और 21 जुलाई
  • 55048 गोरखपुर कैंट–नरकटियागंज पैसेंजर : 18 और 21 जुलाई
  • 55096 गोरखपुर कैंट–नरकटियागंज पैसेंजर : 19, 20, 21 और 24 जुलाई
  • 55039 नरकटियागंज–बढ़नी पैसेंजर : 19 और 24 जुलाई
  • 55047 नरकटियागंज–गोरखपुर कैंट पैसेंजर : 19, 20 और 23 जुलाई
  • 55097 नरकटियागंज–गोरखपुर कैंट पैसेंजर : 20, 21 और 22 जुलाई

हालांकि, 55095 और 55098 नरकटियागंज–गोरखपुर पैसेंजर अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी.

बापूधाम और अमृत भारत एक्सप्रेस भी रहेंगी प्रभावित

रेलवे ने बताया कि 14111/14112 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज बापूधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 जुलाई को रद्द रहेगी. वहीं 15567 बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 21 जुलाई को नहीं होगा.

जननायक एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

15212 अमृतसर–दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 19 और 20 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय छपरा और मुजफ्फरपुर जंक्शन होकर संचालित की जाएगी.

अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का समय भी बदलेगा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोहरीकरण कार्य के कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को दो से चार घंटे तक री-शेड्यूल किया जाएगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Satish kumar pand

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >