मैनाटाड़ में जन-कल्याण शिविर में उमड़े ग्रामीण, 38 आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन

मैनाटाड़ के रामपुर, सुखलही और सगरौवा पंचायतों में जन-कल्याण शिविर का आयोजन हुआ. इस दौरान 172 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 38 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं.

West Champaran News: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को रामपुर, सुखलही और सगरौवा पंचायत में सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया गया. तीनों पंचायतों में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और आवेदन लेकर पहुंचे.

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया.

कई विभागों के लगाए गए काउंटर

शिविर में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य, जीविका, सांख्यिकी, कृषि और आईसीडीएस सहित कई विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे.

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपे और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की.

172 आवेदन मिले, 38 का तत्काल निपटारा

तीनों पंचायतों में आयोजित शिविर के दौरान कुल 172 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 38 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया गया.

स्वास्थ्य शिविर में हुई जांच, मुफ्त दवाएं बांटी गईं

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं.

अधिकारियों ने बताई शिविर की अहमियत

बीडीओ दीपक राम ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाना और पात्र लाभार्थियों तक समय पर सेवाएं पहुंचाना है.

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर करने का प्रयास किया जाता है.

ये अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में जिला उद्योग महाप्रबंधक रोहित राज, बीडीओ दीपक राम, सीओ सुमंत कुमार, सांख्यिकी अधिकारी सौरभ कुमार मिश्रा, पीओ अमृतेश कुमार, बीडब्ल्यूओ दीपक कुमार, बीसीओ नीरज कुमार, बीसीएम अनिल कुमार, एमओ सुप्रिया कुमारी, नितेश रंजन, उपेंद्र कुमार, कृष्ण प्रसाद, रोहित कुमार, रणधीर बहादुर सिंह, साहेब कुमार, विजय किशोर प्रसाद और प्रेमप्रकाश कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjit kumar pate

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >